सीरिया को हथियार देना जारी रखेंगेः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15178-सीरिया_को_हथियार_देना_जारी_रखेंगेः_रूस
रूस ने घोषणा की है कि वह सीरिया के लिए हथियारों का निर्यात जारी रखेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१६ १३:११ Asia/Kolkata
  • सीरिया को हथियार देना जारी रखेंगेः रूस

रूस ने घोषणा की है कि वह सीरिया के लिए हथियारों का निर्यात जारी रखेगा।

रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा है कि रूस व सीरिया के बीच होने वाले समझौतों के आधार पर माॅस्को, दमिश्क़ को हथियारों का निर्यात जारी रखेगा।

रूस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष येवगिनी लोकियानोफ़ ने कहा कि वे रूसी सैनिक जो सीरिया में आतंकवाद से संघर्ष के अभियान में भाग ले रहे हैं, वे पूरी तरह से शस्त्रों से लैस हैं और उन्हें सैन्य उपकरणों की किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं है। लोकियानोफ़ ने कहा कि माॅस्को, अपनी पूर्वी सीमाओं के निकट नैटो को मज़बूत बनाने की हर प्रकार की कार्यवाही का उचित व प्रभावी उत्तर देगा। उन्होंने कहा कि नैटो की कार्यवाहियों पर अधिकतर अवसरों पर दिया गया उत्तर उचित है और किसी प्रकार की चिंता की बात नहीं है।

ज्ञात रहे कि रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने भी कहा है कि अमरीका द्वारा नए बैलिस्टिक मीज़ाइल की प्राप्ति, रूस की परमाणु क्षमता के लिए ख़तरा होगा। उन्होंने कहा कि अमरीका, रूस के साथ सहयोग में रुचि नहीं रखता और केवल अपने कार्यक्रमों के अनुसार ही काम कर रहा है। (HN)