बग़दाद में दो धमाके, कई हताहत और घायल
Jun १९, २०१६ १४:४४ Asia/Kolkata
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए दो धमाकों में कई लोग हताहत और घायल हुए हैं।
रविवार को दक्षिणी बग़दाद के महमूदिया इलाक़े में एक बाज़ार के निकट बम धमाका हुआ जिसमें दो व्यक्ति मारे गए और 9 अन्य घायल हो गए। इसी तरह दक्षिणी पश्चिमी बग़दाद के सुवैब क्षेत्र में एक और धमाका हुआ जिसमें एक व्यक्ति हताहत और पांच अन्य घायल हो गए।
शनिवार को भी उत्तरी इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत के तूज़ख़ोरमातो इलाक़े में भी कार बम का एक धमाका हुआ था जिसमें दो व्यक्ति मारे गए थे और दस अन्य घायल हो गए थे। आतंकी गुट दाइश ने इन हमलों की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
ज्ञात रहे कि जैसे-जैसे दाइश के विरुद्ध इराक़ी सुरक्षाबलों को सफलताएं मिल रही हैं दाइश के आतंकवादी, अपनी बौखलाहट में आतंकवादी कार्यवाहियां कर रहे हैं। (HN)
टैग्स