सीरिया, इसाईयों के अंतिम संस्कार में धमाका 3 हताहत कई घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15202-सीरिया_इसाईयों_के_अंतिम_संस्कार_में_धमाका_3_हताहत_कई_घायल
सीरिया से प्राप्त हो रहे समाचारों के अनुसार पूर्व उत्तरी सीरिया के कामशली क्षेत्र में हुए एक आतंकवादी धमाके में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१६ १५:२४ Asia/Kolkata
  • सीरिया, इसाईयों के अंतिम संस्कार में धमाका 3 हताहत कई घायल

सीरिया से प्राप्त हो रहे समाचारों के अनुसार पूर्व उत्तरी सीरिया के कामशली क्षेत्र में हुए एक आतंकवादी धमाके में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है।

स्थानीय समाचार सूत्रों के मुताबिक़ सीरिया के कामशली क्षेत्र में यह धमाका उस समय हुआ जब इसाई धर्म के लोग एक स्थानीय व्यक्ति के अंतिम संस्कार के लिए एकत्रित हुए थे।

 

फ्रांस की समाचार एजेंसी का फोटोग्राफर, जो धमाके के समय वहीं मौजूद था,  उसने बताया कि विस्फोट के बाद उसने धमाके में तबाह हूई गाड़ियां और उनके पास बिखरे हुए मानव शरीर के तुकड़े अपनी आंखों से देखा।

 

एक स्थानीय सुरक्षा अधिकारी ने एएफ़पी समाचार एजेंसी को बताया कि यह एक आत्मघाती हमला था। सुरक्षा अधिकारी के अनुसार आत्माघाती हमलावर जिस जगह अंतिम संस्कार का आयोजन हो रहा था वहां जाने के प्रयास में था, लेकिन स्थानीय सुरक्षा बलों को जैसे ही उस पर संदेह हुआ तुरंत उसे रोकने की कोशिश की लेकिन आत्मघाती हमलावर ने ख़ुद को वहीं धमाके से उड़ा लिया।

 

उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर यह आत्मघाती हमला हुआ है, वहां पर अंतिम संस्कार में सीरिया में इसाई धर्म के दूसरे सबसे बड़े धर्मगुरु मौजूद थे। ज्ञात रहे कि सीरिया की कुल जनसंख्या की 15 प्रतिशत आबादी इसाई धर्म के मानने वालों की है। (RZ)