सीरियाई सैनिकों के हाथों 170 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15223-सीरियाई_सैनिकों_के_हाथों_170_आतंकी_ढेर
सीरियाई सैनिकों ने उत्तरी प्रांत हलब में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जारी कार्यवाही में क़रीब 170 आंतकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०१६ २०:३० Asia/Kolkata
  • सीरियाई सैनिकों के हाथों 170 आतंकी ढेर

सीरियाई सैनिकों ने उत्तरी प्रांत हलब में आतंकवादियों के ख़िलाफ़ जारी कार्यवाही में क़रीब 170 आंतकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है।

रविवार को लेबनान के टीवी चैनल अल-मनार की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह आतंकवादी हलब के दक्षिणी इलाक़े में सीरियाई सैनिकों और स्वयं सेवी बलों के साथ विभिन्न झड़पों में मारे गए हैं।

अल-क़ायदा की सीरियाई शाख़ा अल-नुस्रा फ़्रंट के एक सहयोगी गुट जैशुल फ़तह से निकट एक सूत्र का कहना है कि क्षेत्र में मारे गए आतंकवादियों के बीच दो दर्जन वरिष्ठ आतंकवादी कमांडर भी शामिल हैं।   

इस सूत्र ने यह भी स्वीकार किया कि आतंकवादियों से संबंधित पांच टैंक और 34 सैन्य वाहन भी नष्ट हो गए। msm