कुवैत ने ख़रीदे अमरीका से पचास अरब डाॅलर के हथियार
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i15877-कुवैत_ने_ख़रीदे_अमरीका_से_पचास_अरब_डाॅलर_के_हथियार
कुवैत ने मीज़ाइल सिस्टम सहित अमरीका से पचास अरब डाॅलर से अधिक के हथियार ख़रीदे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१६ १२:४८ Asia/Kolkata
  • कुवैत ने ख़रीदे अमरीका से पचास अरब डाॅलर के हथियार

कुवैत ने मीज़ाइल सिस्टम सहित अमरीका से पचास अरब डाॅलर से अधिक के हथियार ख़रीदे हैं।

अमरीका की रायसन कंपनी में मीज़ाइल सिस्टम विभाग के उप प्रमुख ने बताया है कि कुवैत, शीघ्र ही नई पीढ़ी के मीज़ाइल डिफ़ेंस सिस्टम और पेट्रियट मीज़ाइलों से लैस हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को 52 दशमलव 3 करोड़ डाॅलर के इन हथियारों की बिक्री का समझौता रायसन कंपनी के हवाले किया है।

इससे पहले भी कुवैत ने एक समझौते के अंतर्गत अमरीका से लगभग साढ़े 26 करोड़ डाॅलर के हथियार ख़रीदे थे।

अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के अनुसार फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती अरब देशों विशेषकर सऊदी अरब ने पिछले दो साल में 100 अरब से अधिक के हथियार ख़रीद कर संसार में सबसे अधिक हथियार ख़रीदने वाले देशों में अपना नाम दर्ज कराया है। सऊदी अरब द्वारा ख़रीदे गए बहुत से हथियार इराक़ व सीरिया में दाइश और अन्य आतंकी गुटों को दिए गए हैं। (HN)