सऊदी अरब की ओर से इस्राईल की व्यापक आर्थिक सहायता
Jun २६, २०१६ १२:५७ Asia/Kolkata
आले सऊद सरकार ने ज़ायोनी शासन से सद्भावना दर्शाने के लिए ज़ायोनियों को डेढ़ करोड़ डाॅलर की आर्थिक सहायता दी है।
फ़िलिस्तीनी समाचारपत्र अलमनार ने रविवार को "इस्राईल व सऊदी अरब की परस्पर सेवाएं" शीर्षक के अंतर्गत एक रिपोर्ट में लिखा है कि सऊदी अरब ने एक गोपनीय क़दम के अंतर्गत फ़्रास के माध्यम से इस्राईल को डेढ़ करोड़ डाॅलर की आर्थिक सहायता दी है। इस राशि का बड़ा भाग, ज़ायोनी शासन के सैनिक मामलों में ख़र्च हुआ है।
इस फ़िलिस्तीनी समाचारपत्र ने वर्ष 2006 में लेबनान पर इस्राईल के हमले के समय सऊदी अरब द्वारा ज़ायोनी शासन को दी गई दो अरब डाॅलर की आर्थिक सहायता की ओर संकेत करते हुए लिखा है कि रियाज़, इस्राईल को गुप्त सूचनाएं देकर विभिन्न क्षेत्रों में उससे सेवाएं ले रहा है। (HN)
टैग्स