सीरिया में सेना के हमलों में 70 आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16006-सीरिया_में_सेना_के_हमलों_में_70_आतंकी_ढेर
पूर्वी सीरिया में वायु सेना के हमलों में दर्जनों आतंकवादी हताहत और घायल हो गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २७, २०१६ १९:०९ Asia/Kolkata
  • सीरिया में सेना के हमलों में 70 आतंकी ढेर

पूर्वी सीरिया में वायु सेना के हमलों में दर्जनों आतंकवादी हताहत और घायल हो गए।

सीरियाई वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने पूर्वी प्रांत दैरुज़्ज़ूर के अलक़ूरिया क्षेत्र में आतंकी गुट दाइश के ठिकानों पर हमला किया जिसमें सत्तर से अधिक आतंकी मारे गए और दसियों अन्य घायल हो गए। सीरियाई वायुसेना ने ऐतिहासिक शहर पालमीरा के पास स्थित शायर नामक ऑयल फ़ील्ड के निकट दाइश के आतंकियों के एकत्रित होने के स्थान पर भी बमबारी की है।

इस बीच ख़बर है कि सीरियाई सेना ने रूसी वायु सेना के समर्थन से उत्तरी प्रांत हलब में उत्तर की ओर से बढ़त बनाते हुए अलमल्लाह नामक क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया। इस कार्यवाही में कम से कम 25 आतंकी मारे गए। सैन्य सूत्रों का कहना है कि सीरियाई सेना इस क्षेत्र में अपने मोर्चे मज़बूत बनाने के साथ ही दक्षिण की ओर भी आगे बढ़ रही है। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र संघ और रेड क्रॉस सोसाइटी का राहत कारवां दमिश्क के पास स्थित क़ुदसिया नामक क्षेत्र में पहुंच गया है और सीरिया की रेड क्रिसेंट सोसाइटी की सहायता से तीस हज़ार की जनसंख्या वाले इस शहर में मानवता प्रेमी सहायता वितरित कर रहा है। (HN)