ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन जारी रहेगाः नेतनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16057-ग़ज़्ज़ा_का_परिवेष्टन_जारी_रहेगाः_नेतनयाहू
ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने कहा है कि तुर्की के साथ संबंधों को सामान्य करने के समझौते के बावजूद ग़ज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१६ ११:४१ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन जारी रहेगाः नेतनयाहू

ज़ायोनी प्रधानमंत्री ने कहा है कि तुर्की के साथ संबंधों को सामान्य करने के समझौते के बावजूद ग़ज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन जारी रहेगा।

तुर्की के प्रधानमंत्री बिन अली येलदरीम ने दावा किया था कि इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य करने की शर्तों में से एक ग़ज़्ज़ा पट्टी का परिवेष्टन कम करना है।

क़ुदसोना समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिनयामिन नितिन याहू ने तुर्की से संबंधों को सामान्य करने के लिए होने वाले समझौते को रणनैतिक बताया और ग़ज़्ज़ा के परिवेष्टन के जारी रहने पर बल दिया।

बिन यामिन नेतनयाहू ने यह बयान करते हुए कि तुर्की के साथ संबंध सामान्य करने के समझौता से तुर्की की धरती से इस्राईल की गैस को यूरोप निर्यात करने की भूमिका प्रशस्त होगी कहा कि यह समझौता तुर्की को इस बात पर कटिबद्ध करेगा कि वह नैटो सहित अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से जुड़ने में सहायता करे।

ज्ञात रहे कि वर्ष 2010 में ग़ज़्ज़ा पट्टी के लिए मानवीय सहायता ले जा रहे कारवां पर इस्राईल के कमान्डोज़ के हमले के बाद दोनों पक्षों के मध्य संबंध ख़राब हो गये थे। इस हमले में तुर्की के नौ नागरिक मारे गये थे। (AK)