बग़दाद में धमाका, कई हताहत व घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए एक बम धमाके में कई लोग हताहत व घायल हुए हैं।
इराक़ी पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को पश्चिमी बग़दाद के आमीरा क्षेत्र में बम का एक धमाका हुआ जिसमें कम से कम दो व्यक्ति हताहत और छः अन्य घायल हो गए। सोमवार की रात को भी पश्चिमी बग़दाद के अबू ग़रेब क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद में बम धमाका हुआ था जिसमें बारह व्यक्ति हताहत और 36 अन्य घायल हो गए थे। आतंकी गुट दाइश, फ़ल्लूजा और मूसिल में होने वाली पराजयों को छिपाने के लिए इराक़ के विभिन्न शहरों में आम लोगों को अपने आतंकवादी हमलों का निशाना बना रहा है।
इस बीच इराक़ी सुरक्षा बलों के अनुसार कर्बला प्रांत के नख़ीब ज़िले में विस्फोटकों से भरी तीन गाड़ियों के माध्यम से घुसपैठ का प्रयास करने वाले आतंकियों के हमले को विफल बना दिया गया। उधर इराक़ी सेना के संयुक्त अभियान के प्रवक्ता यहया रसूल ने बताया है कि फ़ल्लूजा में शरणार्थियों के बीच घुसे हुए दो हज़ार संदिग्ध लोगों को न्यायिक आदेश के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है। (HN)