बहरैनी मानवाधिकार कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी जेल से अस्पताल स्थानान्तरित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16135-बहरैनी_मानवाधिकार_कार्यकर्ता_की_हालत_बिगड़ी_जेल_से_अस्पताल_स्थानान्तरित
बहरैन के प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता नबील रजब को जेल में हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २९, २०१६ ०४:३० Asia/Kolkata
  • बहरैनी मानवाधिकार कार्यकर्ता की हालत बिगड़ी जेल से अस्पताल स्थानान्तरित

बहरैन के प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता नबील रजब को जेल में हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया में आने वाली सूचना के अनुसार नबील रजब को राजधानी मनाना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रजब को गत 13 जून को गिरफत़ार कर लिया गया था औ उनके घर की गहन तलाशी ली गई। रिपोर्ट में बताया गया है कि जेल के भीतर नबील रजब को यातनाएं दी जा रही हैं जिसके कारण उनकी हालत ख़राब हो गई है। उन्हें अन्य क़ैदियों से अलग काल कोठरी में रखा गया था। नबील रजब के परिवार के लोगों का कहना है कि जेल प्रशासन ने अकारण ही नबील रजब को काल कोठरी में बंद किया है।

नबील रजब बहरैन के मानवाधिकार केन्द्र के प्रमुख भी हैं और उन्होंने पिछले पांच साल के दौरान सरकार की ज़्यादतियों के विरुद्ध जन प्रदर्शनों का प्रभावित रूप से नेतृत्व किया।

बहरैन में 14 फ़रवरी 2011 से प्रदर्शनों का क्रम जारी है। जनता देश में राजनैतिक सुधार की मांग कर रही है जिसे मनामा की शाही सरकार शक्ति से कुचल देने पर तुली हुई है।