मूसिल में तुर्की का हस्तक्षेप, बड़े युद्ध का कारण बनेगाः अलएबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16246-मूसिल_में_तुर्की_का_हस्तक्षेप_बड़े_युद्ध_का_कारण_बनेगाः_अलएबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि मूसिल में तुर्की का हर प्रकार का हस्तक्षेप एक बड़े युद्ध का कारण बनेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ३०, २०१६ ०६:४० Asia/Kolkata
  • मूसिल में तुर्की का हस्तक्षेप, बड़े युद्ध का कारण बनेगाः अलएबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि मूसिल में तुर्की का हर प्रकार का हस्तक्षेप एक बड़े युद्ध का कारण बनेगा।

हैदर अलएबादी ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मूसिल में तुर्की के दृष्टिगत लक्ष्यों पर अपने देश की चिंताओ को गंभीर बताया और सचेत किया कि अगर तुर्की ने मूसिल में किसी प्रकार का हस्तक्षेप किया या सेना भेजने की कोशिश की तो दाइश के ख़िलाफ़ जारी युद्ध के अलावा एक दूसरी बड़ी लड़ाई छिड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों के संबंध में तुर्की की नीतियां हद पार करके समस्याएं खड़ी करने लगी हैं।

 

हैदर अलएबादी ने कहा कि इराक़ में कुछ आतंकी अपराध, कुछ पड़ोसी देशों द्वारा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब इराक़, आतंकवाद से संघर्ष के संबंध में अनुभव प्राप्त कर चुका है और यह बात, आतंकी गुट दाइश के मुक़ाबले में इराक़ को सुरक्षा प्रदान करती है लेकिन फ़ार्स की खाड़ी के तटवर्ती देशों के लिए इस गुट का ख़तरा बड़ा व गंभीर है। ज्ञात रहे कि कुछ ही दिन पहले इराक़ के रक्षा मंत्री ने तुर्की से मांग की थी कि वह यथाशीघ्र मूसिल के निकट स्थित बाशक़िया सैन्य छावनी से बाहर निकल जाए क्योंकि बग़दाद, मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान में तुर्क सैनिकों से किसी भी प्रकार की मदद लिए जाने का विरोधी है। (HN)