हलब में सीरियाई सेना की बढ़त निरंतर जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16258-हलब_में_सीरियाई_सेना_की_बढ़त_निरंतर_जारी
सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के सीरियाई सेना के प्रयास जारी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ३०, २०१६ ०८:२५ Asia/Kolkata
  • हलब में सीरियाई सेना की बढ़त निरंतर जारी

सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में शांति व सुरक्षा स्थापित करने के सीरियाई सेना के प्रयास जारी हैं।

सीरिया के उत्तर में स्थित हलब प्रांत में सेना ने सीरियाई व रूसी वायु सेना की सहायता से कई क्षेत्रों में अपनी बढ़त बनाई है और कई संपर्क मार्गों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इन क्षेत्रों में सेना की बढ़त को रोकने के आतंकियों के सभी प्रयास विफल हो गए हैं। अलआलम टीवी ने भी बताया है कि उत्तरी हलब के मल्लाह फ़ार्म्ज़ पर भी, जिस पर सेना ने हाल ही में नियंत्रण किया है, हमला करके उस पर पुनः क़ब्ज़ा करने के आतंकियों के प्रयास विफल हो गए हैं। सीरिया सेना ने इसी तरह लाज़ेक़िया प्रांत में भी सीरिया की सेना ने कई स्थानों पर आतंकियों के हमलों को नाकाम बना दिया।

 

होम्स प्रांत में भी सीरियाई सेना के युद्धक विमानों ने पालमीरा नगर के निकट आतंकी गुट दाइश के एक ठिकाने को तबाह कर दिया। दैरुज़्ज़ूर में भी दाइश के कई ठिकाने रूसी वायु सेना के हमले में ध्वस्त हो गए। इन हमलों में कई आतंकी मारे गए हैं। (HN)