इराक़ में स्वयंसेवियों को भंग किया जाएः सऊदी अरब
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16288-इराक़_में_स्वयंसेवियों_को_भंग_किया_जाएः_सऊदी_अरब
सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने इराक़ के स्वयंसेवियों को भंग करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ३०, २०१६ १२:५७ Asia/Kolkata
  • इराक़ में स्वयंसेवियों को भंग किया जाएः सऊदी अरब

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने इराक़ के स्वयंसेवियों को भंग करने की मांग की है।

आदिल अलजुबैर ने कहा है कि इराक़ के स्वयंसेवी बलों को तत्काल भंग किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया है कि इराक़ के स्वयंसेवी, एक विशेष वर्ग से संबन्धित हैं जिनका मार्गदर्शन ईरान करता है।

सऊदी अरब के विेदेशमंत्री आदिल अलजुबैर ने, जो इराक़ी सैनिकों और स्वयंसेवियों के संयुक्त अभियान से फ़ल्लूजा की स्वतंत्रता से दुखी हैं कहा है कि मेरा मानना है कि इराक़ के स्वयंसेवी बलों को तत्काल भंग किया जाए और दाइश का मुक़ाबला करने के लिए केवल इराक़ी सैनिक ही आगे आएं।

उल्लेखनीय है कि इराक़ के स्वयंसेवी बलों में इस देश के हर वर्ग के लोग शामिल हैं जो संगठित होकर संयुक्त रूप से आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में सेना का साथ दे रहे हैं।

इसी बीच इराक़ के विदेशमंत्रालय ने सऊदी अरब के विेदेशमंत्री आदिल अलजुबैर के बयान की निंदा करते हुए इसे इराक़ के आंतरिक मामलों में खुला हस्तक्षेप बताया है।

इराक़ी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इराक़ के स्वयंसेवी वास्तव में इराक़ी जनसेना के समान हैं जिनमें समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हैं।