परिवेष्टन का शिकार क्षेत्रों में जाने वाली सहायता काफ़ी नहीं-राष्ट्रसंघ
सीरिया के मामले मे संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़न दि मिस्तूरा ने कहा है कि सीरिया के परिवेष्टन का शिकार क्षेत्रों में मानवीय सहायता के आधार पर पहुंचायी जाने वाली सहायता पर्याप्त नहीं हैं।
रशिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, स्टीफ़न दि मिस्तूरा ने बुधवार को एक बयान में परिवेष्टन का शिकार क्षेत्रों में सीरियाई जनता की अनुचित स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में भेजी जाने वाली सहायता अब भी पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि सीरिया संकट के समाधान के लिए होने वाली वार्ता में कुर्दों की भागीदारी से शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने के मार्ग में बहुत सी बाधाए हैं।
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि वह सीरिया में राजनैतिक शक्ति के स्थानांतरण के संबंध में सीरिया संकट में संघर्षरत पक्षों के दृष्टिकोण एक दूसरे के निकट लाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि वार्ता पुनः कब तक आरंभ होगी। (AK)