सीरिया में सौ से अधिक आतंकी ढेर
उत्तरी सीरिया में सेना के साथ झड़प में सौ से अधिक आतंकी मारे गए हैं।
अलमयादीन टीवी की रिपोर्ट के अनुसार हलब के उपनगरीय क्षेत्र मल्लाह फ़ार्म्ज़ में सीरियाई सेना के साथ जैशुल फ़तह नामक आतंकी गुट के सदस्यों की एक भीषण झड़प हुई जिसमें कई आतंकी सरग़नों समेेत सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। इसी के साथ सीरिया की वायु सेना के युद्धक विमानों ने भी इस क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी की। आतंकेियों ने मल्लाह फ़ार्म्ज़ पर हमला करके कुछ क्षेत्रों में बढ़त बनाई थी लेकिन सेना ने उनके हमले को विफल बना कर उन क्षेत्रों का नियंत्रण पुनः अपने हाथ में ले लिया।
इस बीच सीरिया की वायु सेना ने होम्स के पूर्व में आतंकी गुट दाइश के तीन मुख्य ठिकानों पर बमबारी की है जबकि सीरिया में संघर्ष विराम पर नज़र रखने वाले रूसी केेंद्र ने जो हमीमीम छावनी में तैनात है, लाज़ेक़िया प्रांत के एक गांव में छः टन मानवता प्रेमी सहायता वितरित की है। (HN)