विश्व क़ुद्स दिवस पर 2 फ़िलिस्तीनी शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16372-विश्व_क़ुद्स_दिवस_पर_2_फ़िलिस्तीनी_शहीद
इस्राइली सैनिकों ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में 2 फ़िलिस्तीनियों को गोली मार कर शहीद कर दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१६ १३:४७ Asia/Kolkata
  • 1 जुलाई 2016 को विश्व क़ुद्स दिवस पर क़लन्दिया चेकप्वाइंट पर  इस्राइली पुलिस का बर्बरतापूर्ण व्यवहार
    1 जुलाई 2016 को विश्व क़ुद्स दिवस पर क़लन्दिया चेकप्वाइंट पर इस्राइली पुलिस का बर्बरतापूर्ण व्यवहार

इस्राइली सैनिकों ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में 2 फ़िलिस्तीनियों को गोली मार कर शहीद कर दिया।

पहली घटना शुक्रवार को ख़लील शहर की इब्राहीमी मस्जिद के क़रीब घटी। शहीद होने वाली एक फ़िलिस्तीनी लड़की है जिसकी पहचान सारह अल-हजूज बतायी गयी है।

 

इस्राइली पुलिस ने दावा किया कि इस पीड़िता ने इस्राइली सुरक्षा बल पर चाक़ू से हमला करने की कोशिश की थी। साथ में यह भी कहा कि कोई भी इस्राइली पुलिस कर्मी इस कथित हमले में घायल नहीं हुआ।

पिछले दो दिन में इस्राइली फ़ोर्स के हाथों 3 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं। शहीद होने वालों में एक 13 साल का फ़िलिस्तीनी किशोर भी है जिसे इस्राइली पुलिस ने गुरुवार को शहीद किया। इस्राइली पुलिस ने दावा किया कि 13 साल के इस फ़िलिस्तीनी किशोर ने इस्राइली सेटलर को चाकू घोंपा था।

 

शुक्रवार को ही एक बूढ़ा फ़िलिस्तीनी उस समय शहीद हुआ जब क़ुद्स शहर और रामल्ला के बीच स्थित क़लन्दिया चेकप्वाइंट पर इस्राईली पुलिस और फ़िलिस्तीनियों के बीच झड़प शुरु हुयी। बताया जाता है कि यह बूढ़ा व्यक्ति आंसू गैस के कारण शहीद हुआ। यह झड़प उस समय हुयी जब फ़िलस्तीनी, पवित्र रमज़ान के अंतिम शुक्रवार की नमाज़ में शामिल होने के लिए मस्जिदुल अक़सा की ओर बढ़ रहे थे। इस झड़प में 40 फ़िलिस्तीनी घायल हुए। इसी प्रकार एक इस्राइली पुलिस कर्मी भी घायल हुआ। यह एकमात्र चेक्पवाइंट है जिसके ज़रिए ग़ज़्ज़ा और पश्चिमी तट के फ़िलिस्तीनी अलक़ुद्स में दाख़िल होते हैं।

1 जुलाई 2016 को विश्व क़ुद्स दिवस पर क़लन्दिया चेकप्वाइंट पर इस्राइली पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार की तस्वीर

 

फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है यह झड़प उस समय शुरु हुयी जब इस्राइली सैनिकों ने ट्रेफ़िक को तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए क़लन्दिया चेकप्वाइंट पर फ़िलिस्तीनियों पर डंडे बरसाने शुरु कर दिए और उन पर आंसू गैस के गोले फ़ायर किए। (MAQ/N)