सीरिया में युद्ध विराम का उल्लंघन निरंतर जारी है
सीरिया में सशस्त्र गुट निरंतर युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहे हैं।
शनिवार को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, हमीमीम सैन्य अड्डे में रूसी समन्वय केन्द्र ने सीरिया में पिछले 24 घंटों के दौरान युद्ध विराम की दो घटनाओं को दर्ज किया है।
जैशुल इस्लाम गुट ने दक्षिणी सीरिया में जूबर और अरबीन के इलाक़े में सीरियाई सेना के ठिकानों पर हमला किया है।
इस केन्द्र का कहना है कि 27 फ़रवरी से अबतक 739 बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया जा चुका है।
रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया के अधिकांश प्रांतों में युद्ध विराम लागू है और जो इलाक़े युद्ध विराम में शामिल हो चुके हैं उनकी संख्या 172 तक पहुंच चुकी है।
अमरीका और रूस की सहमति के बाद सीरिया में 27 फ़रवरी से युद्ध विराम की घोषणा की गई थी। इस युद्ध विराम में दाइश और नुस्रा फ़्रंट शामिल नहीं हैं। msm