रूस, सीरिया में सहयोग के लिए अमरीकी प्रस्ताव अस्वीकार्य है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16471-रूस_सीरिया_में_सहयोग_के_लिए_अमरीकी_प्रस्ताव_अस्वीकार्य_है
रूसी ड्यूमा में रक्षा समिति के प्रमुख व्लादिमिर कोमोयेदेव ने कहा है कि मास्को सीरिया में सहयोग के लिए वाशिंग्टन के प्रस्ताव से सहमत नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१६ १३:१९ Asia/Kolkata
  • रूस, सीरिया में सहयोग के लिए अमरीकी प्रस्ताव अस्वीकार्य है

रूसी ड्यूमा में रक्षा समिति के प्रमुख व्लादिमिर कोमोयेदेव ने कहा है कि मास्को सीरिया में सहयोग के लिए वाशिंग्टन के प्रस्ताव से सहमत नहीं है।

कोमोयेदेव ने शनिवार को उल्लेख किया कि सीरिया में सहयोग के लिए जो प्रस्ताव दिया गया है, उसमें ऐसी शर्तें रखी गई हैं, जो अस्वीकार्य हैं।

उन्होंने कहा कि रूस ख़ुद भी अलग तरीक़े से सहयोग करने के लिए तैयार है और ऐसे परस्पर संबंधों के लिए प्रयासरत है जिससे दोनों पक्षों को लाभ पहुंचे।

इससे पहले रूसी ड्यूमा के प्रतिनिधियों ने कहा था कि अमरीका ने सीरिया में सहयोग के लिए रूसी हवाई हमलों के बंद करने जैसी शर्तें रखी थीं, जो अस्वीकार्य हैं।

रूस के उप विदेश मंत्री सरगेई रियाबकोफ़ ने भी कहा था कि उनका देश सीरिया में सहयोग के लिए अमरीका के प्रस्ताव की समीक्षा के लिए तैयार है। msm