तकफ़ीरी आतंकवादियों के ठिकानों पर हिज़्बुल्लाह का हमला
हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों ने तकफ़ीरी आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला करके उन्हें भारी नुक़सान पहुंचाया है।
शनिवार को हिज़्बुल्लाह ने पूर्वी लेबनान में स्थित अरसाल चोटियों पर नुस्रा फ़्रंट के ठिकानों पर हमला कर दिया।
इससे पहले सोमवार को अल-क़ा इलाक़े में दाइश द्वारा किए गए धमाकों में 6 लोग हताहत और 19 अन्य घायल हो गए थे।
इस संदर्भ में हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरूल्लाह ने कहा है कि अल-क़ा इलाक़े में होने वाले आतंकवादी हमलों से तकफ़ीरी आतंकवादियों की सोच का पता चलता है। यह आतंकवादी तत्व अरसाल से अल-क़ा इलाक़े में पहुंचे थे।
इसी प्रकार हिज़्बुल्लाह ने बालबक की ऊंचाईयों पर दाइश से जुड़े दो केन्द्रों को निशाना बनाया और वहां मौजूद आतंकवादियों को ढेर कर दिया।
हालिया दिनों में लेबनानी सुरक्षा बलों ने देश के उत्तर पूर्वी इलाक़ों में आतंकवादियों की घुसपैठ के कई प्रयास विफल बनाए हैं। msm