लेबनान, हिज़्बुल्लाह ने दाइश के कमांडर को मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16504-लेबनान_हिज़्बुल्लाह_ने_दाइश_के_कमांडर_को_मार_गिराया
हिज्बुल्लाह ने एक ऑपरेशन में सीरिया-लेबनान सीमा पर सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक कुख्यात कमांडर को मारा गिराया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१६ १६:१३ Asia/Kolkata
  • लेबनान, हिज़्बुल्लाह ने दाइश के कमांडर को मार गिराया

हिज्बुल्लाह ने एक ऑपरेशन में सीरिया-लेबनान सीमा पर सक्रिय तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के एक कुख्यात कमांडर को मारा गिराया है।

लेबूनान के अल-मनार टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, अबू ख़त्ताब नामक कमांडर को लेबनान के उत्तर पूर्वी क़ा इलाक़े में ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिज़्बुल्लाह लड़ाकों ने रास बालबक के ज़ुवैतिनाह इलाक़े में आतंकवादियों के ठिकानों को ऑपरेशन में निशाना बनाया है।

इस ऑपरेशन में कई अन्य आतंकवादी भी मारे गए हैं।

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि अबू ख़त्ताब और उसके साथी आतंकवादी एक वाहन में जा रहे थे, हिज़्बुल्लाह के गाइडेड मिज़ाइल ने उस वाहन को निशाना बनाया।

अबू ख़त्ताब इलाक़े में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश की कार्यवाहियों का मुखिया था।

शुक्रवार को हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैय्यद हसन नसरुल्लाह ने कहा था कि प्रतिरोधी आंदोलन के लड़ाकों को बेका घाटी की सुरक्षा सुनिश्चित बनानी चाहिए। msm