चारपक्षीय गुट की रिपोर्ट इस्राईल के पक्ष में है, ओआईसी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16528-चारपक्षीय_गुट_की_रिपोर्ट_इस्राईल_के_पक्ष_में_है_ओआईसी
इस्लामी सहयोग संगठन ने इस्राईल-फ़िलिस्तीन टकराव को हल करने के लिए बने चार पक्षीय गुट की रिपोर्ट की आलोचना करते हुए इसे इस्राईल के पक्ष में बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१६ ०८:१८ Asia/Kolkata
  • इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के महासचिव इयाद बिन अमीन मदनी
    इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के महासचिव इयाद बिन अमीन मदनी

इस्लामी सहयोग संगठन ने इस्राईल-फ़िलिस्तीन टकराव को हल करने के लिए बने चार पक्षीय गुट की रिपोर्ट की आलोचना करते हुए इसे इस्राईल के पक्ष में बताया है।

शनिवार को जारी बयान में इस्लामी सहयोग संगठन ओआईसी के महासचिव इयाद बिन अमीन मदनी ने इस चार पक्षीय गुट की रिपोर्ट को यह कहते हुए त्रुटीपूर्ण बताया कि इसमें निष्पक्षता नहीं है।

 

मदनी ने कहा, “ इस रिपोर्ट में इस्राईल की ओर से अतिग्रहण और राजनैतिक समाधान के मार्ग में बाधा बनने वाली उसकी अवैध नीतियों को बयान करते वक़्त, निष्पक्षता नहीं बरती गयी है।”

इस्लामी सहयोग संगठन के महासचिव का यह बयान ऐसी स्थिति में जारी हुआ कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र संघ, रूस, अमरीका और यूरोपीय संघ पर आधारित चार पक्षीय गुट ने महीनों के विलंब के बाद अपनी 8 पेज की रिपोर्ट प्रकाशित की।

 

इस रिपोर्ट की इबारत में आपसी बातचीत के ज़रिए कथित दो देशों के वजूद पर आधारित समाधान को अतिग्रहित फ़िलिस्तीनी क्षेत्र में शांति का एकमात्र मार्ग बताया गया है। इसी प्रकार इस रिपोर्ट में आया है कि इस्राईल द्वारा अवैध बस्तियों का निर्माण, फ़िलिस्तीनियों के घरों का विनाश और उनकी ज़मीन का हड़पा जाना, “(कथित) दो देश के समाधान की व्यवहारिकता को धीरे-धीरे ख़त्म कर रहा है।”

इस रिपोर्ट में इस्राईल की अवैध गतिविधियों की ओर संकेत के साथ आगे आया है, “इससे, इस्राइली मंत्रियों के बयान के साथ साथ जिसमें उन्होंने कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र का गठन कभी नहीं होगा, इस्राईल की दीर्घकालिक नियत के बारे में सवाल उठते हैं।”(MAQ/N)