इस्राईली सैनिकों को अपराधी कहने के कारण सांसद हनीन ज़ाअबी दंडित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16588-इस्राईली_सैनिकों_को_अपराधी_कहने_के_कारण_सांसद_हनीन_ज़ाअबी_दंडित
ज़ायोनी शासन की एक सांसद को ज़ायोनी सेना की आलोचना करने के लिए दंडित किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१६ १३:३७ Asia/Kolkata
  • इस्राईली सैनिकों को अपराधी कहने के कारण सांसद हनीन ज़ाअबी दंडित

ज़ायोनी शासन की एक सांसद को ज़ायोनी सेना की आलोचना करने के लिए दंडित किया गया है।

इस्राईल टाइम्स वेबसाइट के मुताबिक़, अरब सांसद हनीन ज़ाअबी ने इस्राईली सैनिकों को अपराधी बताया था, इसलिए जुर्माने के अलावा 6 महीने के लिए उन्हें सस्पैंड कर दिया गया।

अभी तक किसी भी इस्राईली सांसद को दिया गया यह सबसे कड़ा दंड है।

ज़ायोनी प्रधान मंत्री नेतनयाहू ने कहा था कि ज़ाअबी ने रेड लाइन को क्रॉस किया है, इसलिए संसद में उनकी सदस्यता रद्द की जाए।

रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ाअबी ने फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईली सैनिकों के अत्याचार और अमानवीय अपराधों की निंदा की थी, जिसका कुछ ज़ायोनी सांसदों ने हिंसक विरोध भी किया था।

बुधवार को ज़ायोनी संसद में भाषण देते हुए ज़ाअबी ने ज़ायोनी सैनिकों को अपराधी और हत्यारा बताया था। msm