बग़दाद, आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या 125 हो गई
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16612-बग़दाद_आतंकवादी_हमलों_में_मरने_वालों_की_संख्या_125_हो_गई
शनिवार की रात बग़दाद के अल-करादा इलाक़े में स्थित अब्दुल रसूल इमामबाड़े के निकट और एक अन्य शिया बहुल इलाक़े में हुए बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है, जबकि इन धमाकों में 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१६ १५:४७ Asia/Kolkata
  • बग़दाद, आतंकवादी हमलों में मरने वालों की संख्या 125 हो गई

शनिवार की रात बग़दाद के अल-करादा इलाक़े में स्थित अब्दुल रसूल इमामबाड़े के निकट और एक अन्य शिया बहुल इलाक़े में हुए बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 125 हो गई है, जबकि इन धमाकों में 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी स्वीकार कर ली है।

दाइश की आतंकवादी कार्यवाहियों के वक़्त, वहां बड़ी संख्या में रोज़ेदार मुसलमान मौजूद थे।

करादा में इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

करादा में जिस सड़क को निशाना बनाकर कार धमाका किया गया है, वहां रमज़ान के महीने में शाम के वक़्त ख़रीददारी करने वालों की भारी भीड़ होती है।

फ़ल्लूजा की आज़ादी और लड़ाई में दाइश की निरंतर हार से दाइश बौखलाहट का शिकार है, यही वजह है कि उसके आतंकवादी निर्दोष लोगों को निशाना बना रहे हैं। msm