सऊदी अरबः मदीना और क़तीफ़ में आत्मघाती हमला, 5 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i16717-सऊदी_अरबः_मदीना_और_क़तीफ़_में_आत्मघाती_हमला_5_हताहत
सऊदी अरब के मदीना और क़तीफ़ नगरों में बम विस्फोटों में पांच लोग मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०४, २०१६ २१:३० Asia/Kolkata
  • सऊदी अरबः मदीना और क़तीफ़ में आत्मघाती हमला, 5 हताहत

सऊदी अरब के मदीना और क़तीफ़ नगरों में बम विस्फोटों में पांच लोग मारे गये हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मदीना नगर में मस्जिदुन्नबी के निकट सुरक्षा बलों के एक ठिकाने पर एक धमाका हुआ।

सोमवार की शाम होने वाली इस धमाके में हमलावर और कम से कम चार सुरक्षा कर्मी मारे गये। कुछ घायलों की दशा चिंताजनक है इस लिए हताहतों की संख्या में वृद्धि की भी आशंका है।

इस से पहले शिया बाहुल्य नगर, अलक़तीफ़ में भी एक मस्जिद के निकट बम धमाका हुआ।

प्राप्त समाचारों के अनुसार एक आत्मघाती आतंकवादी ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की किंतु नाकामी के बाद उसने मस्जिद के बाहर ही खुद को धमाके से उड़ा लिया।

यह धमाके एेसी दशा में हुए कि सोमवार को भी सुबह सऊदी अरब के जद्दा नगर में अमरीकी कांस्लेट के निकट एक आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें हमलावर मारा गया और दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गये।

यह हमला अमरीकी कांस्लेट से केवल बीस मीटर की दूरी पर हुआ था। (Q.A.)