सीरियाः कन्सबा और कासतीलो शहरों में आतंकियों की पराजय बहुत जल्द
सीरियाई सेना और उसकी घटक फ़ोर्सेज़ ने लाज़ेक़िया प्रांत में जिसे लटाकिया भी कहा जाता है स्ट्रैटेजिक महत्व रखने वाले कन्सबा शहर और आसपास के गांवों को आतंकियों से स्वतंत्र कराने के लिए छह दिशाओं से हमले की शुरुआत करने के बाद शुक्रवार को शलफ़ गांव को स्वतंत्र करा लिया है।
दूसरी ओर सेना उत्तरी हलब के उपनगरीय क्षेत्र में कासतीलो शहर की आज़ादी के लिए लगातार आगे बढ़ रही है।
उत्तरी लाज़ेक़िया के उपनगरीय क्षेत्रों में लड़ाई तेज़ हो गई है और सेना कंसबा शहर को आतंकियों से आज़ाद करा लेना चाहती है।
आप्रेशन सुबह सवेरे शुरू हो गया जिसके कुछ देर बाद शलफ़ शहर आतंकियों से क़ब्ज़े से स्वतंत्र हो गया। इस कार्यवाही में दर्जनों आतंकी मारे गए हैं।
हलब के निकट स्थित कासतीलो शहर की आज़ादी के लिए सीरियाई सेना और उसके घटक बलों की प्रगति जारी है। सेना ने उस मार्ग पर लगभग नियंत्रण प्राप्त कर लिया जिससे पूर्व हलब में मौजूद आतंकियों की रसद जाती थी। तुर्की से इदलिब होकर आतंकियों को जाने वाली सहायता का रास्ता भी काट दिया गया है।
दैरुज़्ज़ूर के क्षेत्र में भी आतंकियों से सेना की भीषण लड़ाई हो रही है।