इराक़ में अराजकता को हर स्थिति में रोका जाएगाः अलएबादी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17161-इराक़_में_अराजकता_को_हर_स्थिति_में_रोका_जाएगाः_अलएबादी
इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश में आतंकी हमलों में वृद्धि का उद्देश्य, इराक़ में अराजकता फैलाना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१६ १३:४४ Asia/Kolkata
  • इराक़ में अराजकता को हर स्थिति में रोका जाएगाः अलएबादी

इराक़ के प्रधानमंत्री ने कहा है कि देश में आतंकी हमलों में वृद्धि का उद्देश्य, इराक़ में अराजकता फैलाना है।

हैदर अलएबादी ने कहा कि दाइश के आतंकी कोशिश कर रहे हैं कि अपने समर्थकों के सहारे, देश के विभिन्न क्षेत्रों में मिलने वाली पराजयों का, आतंकी हमलों के माध्यम से उत्तर दें। उन्होंने हालिया विस्फोटों की ओर संकेत करते हुए कहा कि दाइश ने करादा में अपने जघन्य अपराध को, बलद में आतंकी विस्फोटों के माध्यम से पूरा कर दिया। ज्ञात रहे कि करादा में गत सप्ताह हुए विस्फोटों में 290लोग मारे गए थे।

इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकी गुट धार्मिक स्थलों पर आतंकी विस्फोटों के माध्यम से देश में जातीय एवं सांप्रदायिक मतभेद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। अलएबादी ने देश के राजनैतिक गुटों व जनता से अपील की है कि इराक़ के दुशमनों को यह अवसर न दे और अपनी राष्ट्रीय एकता को मज़बूत बनाकर आतंकियों के मुक़ाबले में डट जाए। (HN)