सीरिया संकट के बारे में अमरीका व रूस का मतभेद
अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्वीकार किया है कि सीरिया संकट के बारे में वाॅशिंग्टन और रूस के अधिकारियों के बीच मतभेद पाया जाता है।
जाॅन कर्बी ने कहा कि रूस और अमरीका के संबंधों में जटिलता आ गई है और सीरिया संकट के बारे में दोनों पक्षों का दृष्टिकोण समान नहीं है। उन्होंने कहा कि सीरिया में राजनैतिक प्रक्रिया और इस देश में संघर्ष विराम की स्थिरता, अमरीका व रूस के बीच मतभेद के मुख्य विषयों में शामिल हैं।
वर्ष 2011 में अमरीका, सऊदी अरब, क़तर और कुछ अन्य देशों के समर्थन से आतंकवादियों द्वारा सीरिया में अशांति शुरू हुई थी जिसका उद्देश्य बश्शार असद की क़ानूनी सरकार को गिराना था। रूस ने 30 सितम्बर 2015 को सीरियाई सरकार की औपचारिक अपील पर सीरिया में आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाना शुरू किया था जिसके बाद 27 फ़रवरी 2016 को अमरीका व रूस के बीच सहमति से सीरिया में संघर्ष विराम लागू हुआ है। (HN)