सीरियाई सैनिकों ने स्ट्रैटेजिक क़स्बे मायदा को आज़ाद करा लिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17191-सीरियाई_सैनिकों_ने_स्ट्रैटेजिक_क़स्बे_मायदा_को_आज़ाद_करा_लिया
सीरियाई सैनिकों ने दमिश्क़ के पूरब में स्थित एक स्ट्रैटेजिक क़स्बे पर पुनः निंयत्रण कर लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१६ १६:३१ Asia/Kolkata
  • सीरियाई सैनिकों ने स्ट्रैटेजिक क़स्बे मायदा को आज़ाद करा लिया

सीरियाई सैनिकों ने दमिश्क़ के पूरब में स्थित एक स्ट्रैटेजिक क़स्बे पर पुनः निंयत्रण कर लिया है।

शनिवार को सीरियाई सैनिकों ने स्वयं सेवी बलों की मदद से दो हफ़्तों की भीषण झड़पों के बाद, मायदा क़स्बे को आतंकवादी गुट जैशुल इस्लाम के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया।

मायदा को दमिश्क़ के पूरब में आतंकवादी गुटों के लिए एक महत्वपूर्ण सप्लाई लाईन माना जाता था और यह विदेश समर्थित आतंकवादियों के क़ब्ज़े में ज़ामिर एयरबेस से काफ़ी निकट है।

आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ जारी सीरियाई सेना के अभियान में प्राप्त होने वाली निंरतर सफलताओं में यह एक नई सफलता है।

गुरुवार को सीरियाई सैनिकों ने आतंकवादियों के क़ब्ज़े वाले अलेप्पो के इलाक़े को जाने वाले एकमात्र मार्ग को बंद कर दिया था। msm