सऊदी विदेशमंत्री से नहीं मिले मोरक्को नरेश
मोरक्को नरेश ने सऊदी विदेशमंत्री की हालिया रेबात यात्रा के दौरान उनसे मुलाक़ात नहीं की।
अल आलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के विदेशमंत्री आदिल अलजुबैर ने सऊदी नरेश को जो रिपोर्ट दी है उसमें कहा गया है कि मोरक्को की यात्रा के दौरान इस देश के नरेश मुहम्मद षष्टम प्रत्यक्ष रूप से उनसे मिलने को तैयार नहीं हुए। इस बात से सऊदी अरब और मोरक्को के संबंध बहुत अधिक प्रभावित हुए हैं।
इस रिपोर्ट में आया है कि सऊदी अरब के विदेशमंत्री से मोरक्को नरेश के न मिलने का कारण, अप्रैल की 8 और 9 तारीखों को अरब राष्ट्राध्यक्षों की बैठक के आयोजन के बारे में मतभेद का पाया जाना है।
मोरक्को को जब यह पता चलाा कि रेबात में अरब राष्ट्राध्यक्षों की बैठक का आयोजन, क्षेत्रीय मुद्दों विशेषकर सीरिया और यमन युद्ध तथा सऊदी अरब और तुर्की के मध्य सहयोग और सीरिया व इराक़ में हस्तक्षेप के औचित्य के बारे में रियाज के दृष्टिकोण की पुष्टि के अर्थ में है तो मोरक्को नरेश ने इस बैठक में शामिल होने से इन्कार कर दिया।
इस रिपोर्ट के आधार पर मोरक्को के अधिकारियों का कहना है कि सऊदी अरब के वर्चस्व में आयोजित होने वाली अरब राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में भाग लेना इस देश के हित में नहीं है। (AK)