बग़दाद, करादा शापिंग मॉल में हुए धमाके की दर्दनाक वीडियो + वीडियो
ईद के कुछ ही दिन बचे थे, इराक़ की मुसलमान जनता रोज़ा इफ़तार के बाद अपने बच्चों, परिवार वालों और दोस्तों के साथ ख़रीदारी के लिए बग़दाद के करादा क्षेत्र में बने शापिंग मॉल में इकट्टा हूई थी।
लोग बहुत ख़ुश थे, दुक़ानों में भीड़ थी हर ओर चहल पहल थी, लेकिन बस एक मिनट में सबकुछ बदल गया।
मॉल की इमारत तबाह हो चुकी थी, हर तरफ़ आग की लपटें उठ रही थीं और चीख पुकार के बीच चारों ओर शव ही शव दिखाई दे रहे थे।
अल-आलम टीवी नेटवर्क ने एक वीडियो जारी किया है, वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक मिनट से भी कम समय में मॉल की तस्वीर बदल गई। तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने इराक़ के हज़ारों मुसलमनों के घरों में ईद से पहले मातम का फर्श बिछा दिया था।
पवित्र रमज़ान महीने की 27 तारीख़ और जुलाई महीने की 3 तारीख़ रविवार को बग़दाद के करादा क्षेत्र में स्थित शापिंग मॉल का वीडियो, करादा में हूई त्रासदी को दर्शाता है, इस आतंकी हमले में 300 से अधिक आम नागरिक शहीद हुए थे और लगभग 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस वीडियो को देखकर तकफ़ीरी आतंकवाद और उनका समर्थकों के अत्याचारों से पर्दा उठ जाएगा। (RZ)