बग़दाद में कार बम धमाका, 9 हताहत 30 घायल
-
12 जुलाई 2016 की यह फ़ोटो उत्तरी बग़दाद के बाज़ार में हुए बम धमाके के स्थान की है
इराक़ की राजधानी बग़दाद में एक बाज़ार में कार बम का एक धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 9 व्यक्ति हताहत और 30 अन्य घायल हुए।
मंगलवार की सुबह यह आतंकवादी धमाका बग़दाद के उत्तरी मोहल्ले रशिदिया की सब्ज़ी मंडी में हुआ, जहां लोग ख़रीदारी के लिए मौजूद थे।
अभी तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।
पिछले कुछ हफ़्तों से बग़दाद में आतंकवादी हमले बढ़े हैं जिसमें ज़्यादातर दाइश के आतंकियों ने अंजाम दिए हैं।
सबसे घातक हमले में लगभग 300 लोग उस समय हताहत हुए जब बग़दाद के कर्रादा इलाक़े के एक शॉपिन्ग क्षेत्र में एक आतंकवादी ने विस्फोटक पदार्थ से भरे ट्रक को धमाके से उड़ा दिया। इस आतंकवादी हमले की ज़िम्मेदारी दाइश ने ली थी।
10 जुलाई 2016 को बग़दाद के कर्रादा इलाक़े में बम धमाके के स्थल पर, इराक़ी नागरिक ख़ाली ताबूत के ज़रिए इस हमले के पीड़ितों की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालते हुए
कर्रादा बम धमाके को इराक़ पर 2003 में अमरीकी हमले के समय से अब तक का सबसे घातक आतंकवादी हमला कहा जा रहा है।
गुरुवार को उत्तरी बग़दाद में शियों के दर्शनस्थल के निकट दाइश के आतंकियों के बम धमाके और फ़ायरिंग में कम से कम 37 नागरिक हताहत और 62 अन्य घायल हुए। (MAQ/N)