अमरीका सीरिया में आतंकियों का समर्थन करता हैः यूरोपीय संघ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17641-अमरीका_सीरिया_में_आतंकियों_का_समर्थन_करता_हैः_यूरोपीय_संघ
अमरीका की ओर से आतंकवाद के समर्थन की नीति की अब यूरोपीय संघ ने भी आलोचना आरंभ कर दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१६ १३:११ Asia/Kolkata
  • अमरीका सीरिया में आतंकियों का समर्थन करता हैः यूरोपीय संघ

अमरीका की ओर से आतंकवाद के समर्थन की नीति की अब यूरोपीय संघ ने भी आलोचना आरंभ कर दी है।

यूरोपीय संसद के विदेश नीति आयोग के उप प्रमुख ने कहा है कि अमरीका, सीरिया में आतंकियों का समर्थन करता है।

संवाददाता के अनुसार, दुनिया में अमरीका की दोहरी नीतियों की बढ़ती आलोचना के बीच, ख़ावियर कोज़ों ने बुधवार को बल देकर कहा है कि अमरीका, सीरिया में आतंकवादी गुटों का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि अमरीका, इस मुसलमान देश में जनता द्वारा चुनी गयी क़ानूनी सरकार के बजाए तानाशाही सरकार चाहता है।

ख़ावियर कोज़ों के नेतृत्व में अभी हाल में एक शिष्टमंडल ने सीरिया का दौरा किया था। उन्होंने सीरिया के अलअख़बारिया चैनल के लिए विशेष इंटर्व्यू में कहा कि कुछ यूरोपीय देश अपने राष्ट्रीय हितों को अहमियत नहीं देते बल्कि उनकी नज़र में अमरीकी हित अधिक अहमियत रखते हैं। उन्होंने कहा कि अमरीका भूमध्यसागर की स्थिरता को भी ख़त्म करना चाहता है।

ज्ञात रहे अभी हाल में सीरिया के दौरे से लौटे प्रख्यात भारतीय टीकाकार सौरभ कुमार शाही का कहना है कि सीरिया में बश्शार असद की लोकप्रियता के कारण अमरीका बार-बार यह कहता है कि सीरिया में अगले किसी भी चुनाव में बश्शार असद भाग न लेने पाएं।

सौरभ कुमार शाही का कहना है कि बश्शार असद सीरिया में इतने लोकप्रिय हैं कि अगले चुनाव में न सिर्फ़ यह कि कोई उम्मीदवार उन्हें हरा नहीं पाएगा बल्कि उनके आस-पास तक मत हासिल नहीं कर पाएगा।

अधिक जानकारी के लिए सुनिए भारतीय टीकाकार सौरभ कुमार शाही के विचार। (MAQ/N)