काज़मैन में एक और आत्मघाती हमलावर गिरफ़्तार
Jul १७, २०१६ १०:५८ Asia/Kolkata
इराक़ी सुरक्षाबलों ने काज़मैन में एक आत्मघाती को विस्फोट करने से कुछ की मिनट पहले धर दबोचा
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद सैन्य कमान के प्रवक्ता ग़ालिब अलअतिया ने बताया है कि एक आत्मघाती हमलावर को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह काज़मैन में रौज़े के उत्तरी प्रवेश द्वार में घुसने ही वाला था। उन्होंने बताया कि इस आतंकवादी को दाइश ने आत्मघाती कार्यवाही करने के लिए भेजा था।
ग़ालिब अलअतिया ने कहा कि यह काम गुप्तचर विभाग की एक टीम ने अंजाम दिया।
ज्ञात रहे कि इससे पहले भी इराक़ी सुरक्षाबल कुछ अन्य आत्मघातियों को विस्फोट करने से ठीक पहले पकड़ चुके हैं।
टैग्स