मक्के के होटल में लगी भीषण आग + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17896-मक्के_के_होटल_में_लगी_भीषण_आग_वीडियो
पवित्र नगर मक्के के एक होटल में आग लगी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १७, २०१६ १३:०५ Asia/Kolkata

पवित्र नगर मक्के के एक होटल में आग लगी है।

अन्नश्रा समाचार एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के पवित्र नगर मक्का के अलअज़ीज़िया क्षेत्र में स्थित एक होटल में आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। समाचार लिखे जाने तक होटल में लगी आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे थे। अग्निशमन दल के सदस्य आग को बुझाने में लगे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि होटल से धुंआ उठता दिखाई दे रहा है। अभी तक इस बारे में कोई सरकारी बयान नहीं आया है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले हाल ही में मक्के के एक अन्य होटल में आग लग गई थी जिससे उमरा करने वाले कई हाजी प्रभावित हुए थे।