मूसिल में दाइश और स्थानीय लोगों के बीच गंभीर झड़पें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i17971-मूसिल_में_दाइश_और_स्थानीय_लोगों_के_बीच_गंभीर_झड़पें
आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्र मूसिल में दाइश के विरुद्ध जनविरोध आरंभ हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०१६ ०७:४६ Asia/Kolkata
  • मूसिल में दाइश और स्थानीय लोगों के बीच गंभीर झड़पें

आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण वाले क्षेत्र मूसिल में दाइश के विरुद्ध जनविरोध आरंभ हो गया है।

सूमरिया समाजचार एजेन्सी के अनुसार केन्द्रीय मूसिल के क्षेत्र बाबुल जदीद में बहुत से लोग दाइश के विरुद्ध निकल आए हैं। इन स्थानीय लोगों और दाइश के आतंकवादियों के बीच गंभीर झड़पें आरंभ हो गई हैं। एक स्थानीय सूत्र के अनुसार मूसिल के दक्षिण में स्थित हमामुल अलील नामक कालोनी में भी लोगों ने दाइश का विरोध आरंभ कर दिया है।

 

इस जन विरोध के चलते दाइश के आतंकी मूसिल में अपने ठिकानों से निकल कर जनता से लड़ रहे हैं। इन झड़पों में कम से कम 5 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। झड़पों के बाद दाइश के बहुत से आतंकवादी गाड़ियों में बैठकर जनता से मुक़ाबले के लिए जा रहे थे।

 

ज्ञात रहे कि मूसिल की स्वतंत्रता के लिए चलाए जाने वाले अभियान की सफलता के बाद यह पहली बार सुनाई दिया है कि मूसिल में लोगों ने दाइश के विरुद्ध संघर्ष आरंभ किया है।

आतंकी गुट दाइश ने जून सन 2014 से मूसिल पर अपना नियंत्रण बना रखा है।