आतंकियों की दरिदंगी 12 साल के बीमार बच्चे का गला रेता
Jul २०, २०१६ ०७:०३ Asia/Kolkata
सीरिया में लड़ रहे आतंकियों ने एक बार फिर भयानक दरिंदगी का प्रदर्शन करते हुए बीमार बच्चे का गला काटा है।
आतंकियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडिया जारी की जिसमें वह सीरिया के हलब या अलप्पो शहर में बच्चे का गला रेत रहे हैं। नूरुद्दीन ज़न्की संगठन के आतंकियों ने अलेप्पो के हंदरात क्षेत्र के बच्चे का गला काटते हुए धमकी दी है कि वह पूरे वहां के सभी लोगों के साथ यही बर्ताव करेंगे क्योकि इस क्षेत्र के लोग आतंकियों के विरुद्ध सीरियाई सेना का साथ दे रहे हैं।
जिस बच्चे का गला आतंकियों ने काटा है उसकी आयु 12 साल से कम थी और वह बीमार भी था।
टैग्स