इराक़ के सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश का ड्रोन ढेर हुआ
Jul २०, २०१६ ११:०० Asia/Kolkata
इराक़ में पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ ने सलाहुद्दीन प्रांत में दाइश के जासूसी विमान को मार गिराया।
सूमरिया न्यूज़ के अनुसार, पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ ने दाइश के इस ड्रोन को मंगलवार को उस समस मार गिराया जब वह सलाहुद्दीन प्रांत के 65 किलोमीटर उत्तर में स्थित तूज़ ख़ूरमातू के दक्षिणी छोर पर उड़ रहा था।
सूत्रों के अनुसार, गिराए गए ड्रोन की स्थिति सही है और उसे सुरक्षा बल के हवाले किया गया ताकि उसे सूचनाओं के लिए इस्तेमाल किया जा सके।
ज्ञात रहे पीशमर्गा फ़ोर्सेज़ ने इस क्षेत्र में दाइश का यह दूसरा ड्रोन गिराया है। (MAQ/N)
टैग्स