सऊदी अरब में मौत की सज़ाओं में वृद्धि- मानवाधिकार संगठन
सऊदी अरब में इस साल के शुरु से अब तक 98 लोगों को मौत की सज़ा दी गयी है।
रशिया टुडे के अनुसार, सऊदी अरब में मौत की सज़ा पाने वालों में आधे से ज़्यादा एेसे लोग हैं जिन्होंने हिंसक अपराध नहीं किए थे।
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने बुधवार को एलान किया कि सऊदी नागरिक अली बिन मोहम्मद आले जाबिर को मृत्युदंड के साथ ही इस देश में इस साल के शुरु से अब तक 98 लोगों को मौत की सज़ा दी गयी है।
यह आंकड़े ऐसी हालत में सामने आए हैं कि सऊदी सरकार ने 2 जनवरी 2016 को 47 शिया नागरिकों को सऊदी अधिकारियों का विरोध करने के अपराध में मौत की सज़ा दी जिससे इस देश में मौत की सज़ा के सारे रिकॉर्ड टूट गए।
सऊदी अरब में मानवाधिकार के उल्लंघन और इस देश के नागरिकों के खिलाफ़ अदालत के आदेश के बारे में मानवाधिकार संगठन बारंबार चेतावनी दे चुके हैं।
मानवाधिकार संगठनों की जांच के अनुसार, सऊदी अरब में मौत की सज़ा पाने वालों में आधे से ज़्यादा वे थे जिन्होंने किसी प्रकार का हिंसक अपराध नहीं किया था। (MAQ/N)