आतंकियों के विरुद्ध हिज़्बुल्लाह के हमलों में तेज़ी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18319-आतंकियों_के_विरुद्ध_हिज़्बुल्लाह_के_हमलों_में_तेज़ी
हिज़्बुल्लाह लेबनान ने सीरिया से मिलने वाली सीमा के निकट आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हमले तेज़ कर दिए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०१६ १३:०७ Asia/Kolkata
  • आतंकियों के विरुद्ध हिज़्बुल्लाह के हमलों में तेज़ी

हिज़्बुल्लाह लेबनान ने सीरिया से मिलने वाली सीमा के निकट आतंकी संगठनों के ठिकानों पर हमले तेज़ कर दिए हैं।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह के जवानों ने अन्नुसरा फ़्रंट के ठिकानों को निशाना बनाया और आतंकी संगठन का एक बुल्डोज़र भी ध्वस्त कर दिया जो बंकर बना रहा था।

हिज़्बुल्लाह लेबनान ने इससे पहले भी तोपख़ाने से हमला करके पूर्वी लेबनान के अलक़ाअ और बअलबक्क क्षेत्रों में दाइश के ठिकानों को निशाना बनाया था जिसमें कई आतंकी मारे गए थे। जबकि पूर्वी लेबनान और बैरूत के ज़ाहिया क्षेत्रों में समय रहते दो आतंकी हमलों को विफल बना दिया था।

लेबनानी सेना के कमांडर जनरल जान क़हवजी ने बैरूत में एक बैठक में कहा है कि आतंकियों के पूर्ण सफ़ाए तक कार्यवाही जारी रहेगी। लेबनानी सेना भी आतंकियों के विरुद्ध कई क्षेत्रों में कार्यवाही कर रही है।

सीरिया में सेना और स्वयंसेवी बलों के आप्रेशनों को देखते हुए आतंकी तत्व सीरिया से लेबनान की ओर भाग रहे हैं।