दाइश के हाथों में केवल 10 प्रतिशत इराक़ी भूमि
Jul २२, २०१६ १३:२३ Asia/Kolkata
इराक़ के रक्षामंत्री ने कहा है कि इस समय दाइश के नियंत्रण में इराक़ का केवल 10 प्रतिशत भाग ही रह गया है।
इराक के रक्षा मंत्री खालिद अलओबेदी ने कहा है कि इराक का मात्र दस प्रतिशत भाग ही दाइश के क़ब्ज़े में बचा है। उन्होंने कहा कि उनका मक़सद अब मूसिल पर नियंत्रण बनाकर वहां से दाइश को निकाल बाहर करना है।
आतंकी संगठन दाइश का पहले इराक के किसी स्थान पर कम तो किसी स्थान पर अधिक कब्जा था किन्तु अब इसका बड़ा भाग उसके कब्जे से निकल चुका है और वह मात्र दस प्रतिशत से भी कम क्षेत्र में सीमित होकर रह गया है।
इराक़ के रक्षामंत्री ने कहा है कि मूसिल की स्वतंत्रता के अभियान के अन्तर्गत हमें आधुनिक सैन्य तकनीक की आवश्यकता होगी।
टैग्स