सऊदी अरब के प्रतिनिधिमण्डल की इस्राईल यात्रा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18421-सऊदी_अरब_के_प्रतिनिधिमण्डल_की_इस्राईल_यात्रा
सऊदी अरब के एक प्रतिनिधिमण्डल ने इस्राईल की यात्रा के दौरान ज़ायोनी अधिकारियों से भेंटवार्ता की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१६ १४:३७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के प्रतिनिधिमण्डल की इस्राईल यात्रा

सऊदी अरब के एक प्रतिनिधिमण्डल ने इस्राईल की यात्रा के दौरान ज़ायोनी अधिकारियों से भेंटवार्ता की है।

इस्राईली रेडियो के अनुसार सऊदी अरब के एक रिटायर्ड जनरल और स्ट्रैटेजिक रिसर्च सेंटर के प्रमुख अनवर इश्क़ी ने अपनी यात्रा के दौरान इस्राईल के अधिकारियों से भेंटवार्ता की है।  अनवर इश्क़ी के नेतृत्त में एक शिष्टमण्डल इस्राईल गया था।

बताया गया है कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने तेल अवीव में इस्राईली अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

सऊदी अरब के रिटायर्ड जनरल और स्ट्रैटेजिक रिसर्च सेंटर के प्रमुख अनवर इश्क़ी, विगत में कई बार इस्राईली अधिकारियों से भेंटवार्ताएं कर चुके हैं।  वे इस्राईल की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के पूर्व प्रमुख याक़ूब अमीद तथा ज़ायोनी शासन के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल दूरी गोल्ड से अलग-अलग मुलाक़ातें कर चुके हैं।

राजनैतिक टीकाकार सऊदी अरब के एक रिटायर्ड जनरल और स्ट्रैटेजिक रिसर्च सेंटर के प्रमुख अनवर इश्क़ी को इस्राईल और सऊदी अरब के बीच मध्यस्त के रूप में देखते हैं।

ज्ञात रहे कि इससे पहले इस्राईल की गुप्तचर सेवा मोसाद के पूर्व प्रमुख तामीर बारदू कह चुके हैं कि इस्राईल और सऊदी अरब के बीच अलिखित स्ट्रैटेजिक संबन्ध स्थापित हैं।