डी मिस्तूराः सीरिया वार्ता अगस्त में शुरू हो सकती है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18445-डी_मिस्तूराः_सीरिया_वार्ता_अगस्त_में_शुरू_हो_सकती_है
सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टैफ़न डी मिस्तूरा ने शुक्रवार को कहा है कि सीरिया शांति वार्ता को पुनः शुरू करने के लिए एक उचित तारीख़ पर विचार किया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०१६ २०:४२ Asia/Kolkata
  • डी मिस्तूराः सीरिया वार्ता अगस्त में शुरू हो सकती है

सीरिया के मामलों में संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टैफ़न डी मिस्तूरा ने शुक्रवार को कहा है कि सीरिया शांति वार्ता को पुनः शुरू करने के लिए एक उचित तारीख़ पर विचार किया जा रहा है।

जर्मन विदेश मंत्री के साथ मुलाक़ात से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डी मिस्तूरा ने कहा, अगस्त में सीरिया शांति वार्ता की बहाली के लिए हम एक उचित तारीख़ के बारे में विचार कर रहे हैं।

राष्ट्र संघ के दूत ने कहा कि आने वाले तीन हफ़्ते न केवल सीरिया शांति वार्ता के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इस अरब देश में हिंसा में कमी की संभावना के मद्देनज़र भी यह महत्वपूर्ण हैं।

जर्मन विदेश मंत्री ने भी सीरिया में लड़े रहे समस्त पक्षों से वार्ता की मेज़ पर आने का अनुरोध किया है। msm