यमन पर सऊदी अरब के हमले जारी
Feb १६, २०१६ १६:१० Asia/Kolkata
यमन पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमलों में तीन आम नागरिक मारे गए हैं।
अलआलम टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के युद्धक विमानों ने मंगलवार को सअदा प्रांत के ग़म्र क्षेत्र पर बमबारी की जिसके परिणाम स्वरूप तीन लोग मारे गए। सऊदी अरब के विमानों ने इसी प्रकार सअदा प्रांत की ही सैफ़ी नामक छावनी को तबाह कर दिया।
सऊदी अरब के इन हमलों के जवाब में यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी यमन के लहिज प्रांत में सऊदी अरब के एजेंटों के ठिकानों पर हमला करके उनके दो सरग़नाओं को मार गिराया। इस बीच यमन के विभिन्न क़बीलों के सैकड़ों लोगों ने यमन में एकत्रित हो कर घोषणा की है कि वे सऊदी अरब के अतिक्रमण के मु़क़ाबले में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों का समर्थन करते हैं। (HN)
टैग्स