कर्बला पर आतंकी हमले की साज़िश हुई नाकाम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18625-कर्बला_पर_आतंकी_हमले_की_साज़िश_हुई_नाकाम
इराक़ के पवित्र नगर कर्बला के आसमान पर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का एक ड्रोन देखा गया। सुरक्षा बलो ने पीछा करके हुए इस ड्रोन को ज़मीन पर उतार लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २४, २०१६ १४:१४ Asia/Kolkata
  • कर्बला पर आतंकी हमले की साज़िश हुई नाकाम

इराक़ के पवित्र नगर कर्बला के आसमान पर तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश का एक ड्रोन देखा गया। सुरक्षा बलो ने पीछा करके हुए इस ड्रोन को ज़मीन पर उतार लिया।

बग़दाद से प्राप्त समाचार के अनुसार रविवार को इराक़ी सेना के जवानों ने पवित्र नगर कर्बला के आसमान में दाइश के ड्रोन को उड़ते देखते ही उसका पीछा कर उतार कर अपने कब्ज़े में ले लिया। कब्ज़े में आए आतंकवादियों के इस ड्रोन की जांच की जा रही है।

 

इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया है कि पवित्र नगर कर्बला के आसमान पर उड़ान भरने वाले दाइश के इस ड्रोन पर जासूसी के उपकरण लगे हुए थे। दाइश के इस ड्रान के संदर्भ में अबतक 2 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

 

इराक़ी रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रविवार को ही पवित्र नगर कर्बला में दो ऐसी कारें भी मिली हैं जिनपर नम्बर पलैटें नहीं थीं और उनपर विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ था।

उल्लेखनीय है कि इराक़ का पवित्र नगर कर्बला हमेशा से तकफ़ीरी आतंकवादियो के निशाने पर रहा है। दाइश के आतंकियो द्वारा बरमबार कर्बला पर आतंकी हमलों का प्रयास किया जाता रहा है लेकिन इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों द्वारा उनको विफल बना दिया गया।

 

ज्ञात रहे कि रविवार को राजधानी बग़दाद में स्थित काज़मैन में हुए एक आत्मघाती हमले में लगभाग 44 लोग हताहत और घायल हुए हैं। काज़मैन में हुए आत्मघाती हमले की ज़िम्मेदारी तकफ़ीरी आतंवादी गुट दाइश ने ली है। (RZ)