दमिश्क़, सीरिया वार्ता के लिए तैयार है
सीरिया के एक अधिकारी ने कहा है कि दमिश्क़ देश के संकट का समाधान खोजने के लिए राष्ट्र संघ की मध्यस्थता में पुनः शुरू होने वाली वार्ता के लिए तैयार है।
रविवार को सीरियाई विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि सीरिया बिना किसी पूर्व शर्त के वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।
अधिकारी ने बताया कि सीरियाई सरकार देश में जारी संकट का राजनीतिक हल खोजने का प्रयास कर रही है।
हाल ही में सीरिया के लिए राष्ट्र संघ के विशेष दूत स्टीफ़ैन डी मिस्तूरा ने आशा जताई थी कि अगस्त के महीने में जेनेवा में सीरिया वार्ता का नया चरण शुरू होगा।
सीरिया में अमरीका और रूस की मध्यस्थता से 27 फ़रवरी से युद्ध विराम जारी है, लेकिन इस युद्ध विराम में तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश और नुस्रा फ़्रंट शामिल नहीं हैं।
हालांकि युद्ध विराम के बावजूद, देश के विभिन्न इलाक़ों में विशेष रूप से हलब के आसपास लड़ाई भड़क उठती है। msm