सऊदी शिष्टमंडल का इस्राईल दौरा, ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ातें
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18691-सऊदी_शिष्टमंडल_का_इस्राईल_दौरा_ज़ायोनी_शासन_के_प्रतिनिधियों_से_मुलाक़ातें
ज़ायोनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि पूर्व सऊदी जनरल अनवर इश्क़ी ने अतिग्रहित पश्चिमी तट में इस्राइली विदेश मंत्रालय के महानिदेशक जनरल डोरे गोल्ड से मुलाक़ात की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१६ ११:५८ Asia/Kolkata
  • सऊदी शिष्टमंडल का इस्राईल दौरा, ज़ायोनी शासन के प्रतिनिधियों से मुलाक़ातें

ज़ायोनी विदेश मंत्रालय का कहना है कि पूर्व सऊदी जनरल अनवर इश्क़ी ने अतिग्रहित पश्चिमी तट में इस्राइली विदेश मंत्रालय के महानिदेशक जनरल डोरे गोल्ड से मुलाक़ात की है।

असोशिएटेड प्रेस के अनुसार, ये किसी भी सऊदी प्रतिनिधि का पहला इस्राइली दौरा है जिसका सार्वजनिक रूप से एलान किया गया जबकि इससे पहले इस्राईल और सऊदी अरब के बीच औपचारिक रूप से संबंध नहीं थे।

ज़ायोनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इमैनुएल नहशॉन ने बताया कि महानिदेशक डोरे गोल्ड ने अनवर इश्क़ी से होटल में मुलाक़ात की।

पूर्व सऊदी जनरल अनवर इश्क़ी इन दिनों सऊदी थिन्क टैंक के प्रमुख हैं और उनके बारे में यह ख़्याल ज़ाहिर किया जाता है कि उनका ज़ायोनी अधिकारियों के साथ निकट संबंध हैं। इस बात की भी संभावना प्रकट की गई है कि उन्होंने यह दौरा, सऊदी शासन की इजाज़त के बग़ैर नहीं किया होगा।

ज्ञात रहे सऊदी अरब अपने पड़ोसी अरब देशों और इस्राईल के बीच व्यापक शांति समझौता चाहता है। (MAQ/N)