गूलन को प्रत्यर्पित करोः तुर्क सरकार की अमरीका को चेतावनी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18703-गूलन_को_प्रत्यर्पित_करोः_तुर्क_सरकार_की_अमरीका_को_चेतावनी
तुर्क सरकार ने अमरीकी सरकार को हेज़मत आंदोलन के नेता फ़त्हुल्लाह गूलन को प्रत्यर्पित न करने की ओर से चेतावनी दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१६ १३:२६ Asia/Kolkata
  • गूलन को प्रत्यर्पित करोः तुर्क सरकार की अमरीका को चेतावनी

तुर्क सरकार ने अमरीकी सरकार को हेज़मत आंदोलन के नेता फ़त्हुल्लाह गूलन को प्रत्यर्पित न करने की ओर से चेतावनी दी है।

तुर्क विदेश मंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू ने सोमवार को कहा कि अगर अमरीका ने गूलन को प्रत्यर्पित नहीं किया कि जिन पर तुर्की के हालिया विफल सैन्य विद्रोह में लिप्त होने का आरोप है, तो अंकारा-वॉशिंग्टन संबंध प्रभावित होंगे।

उन्होंने कहा कि इस विद्रोह में लिप्त होने के आरोप में तुर्की के कुछ राजदूतों को पद से हटा दिया जाएगा।

अंकारा ने फ़त्हुल्लाह गूलन पर तुर्की में सैन्य विद्रोह की कोशिश का आरोप लगाया है। गूलन, ख़ुद से अमरीका में निर्वासन का जीवन बिता रहे हैं।

तुर्क सरकार ने पिछले दिनों कई बार अमरीका से गूलन के प्रत्यर्पण की मांग की है किन्तु वॉशिंग्टन ने प्रत्यर्पण क़ानून की समीक्षा की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा है कि अभी तक तुर्की के इस निवेदन पर फ़ैसला नहीं किया गया है।  अमरीका का कहना है कि गूलन के प्रत्यर्पण की क़ानूनी प्रक्रिया में लंबा समय लग सकता है। (MAQ/N)