पूर्वोत्तरी सीरिया में 2 आतंकवादी धमाके, 44 हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18922-पूर्वोत्तरी_सीरिया_में_2_आतंकवादी_धमाके_44_हताहत
पूर्वोत्तरी सीरिया के कुर्द बाहुल शहर कामशली में दो आतंकवादी धमाके हुए जिसमें कम से कम 44 लोग हताहत हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१६ ११:५९ Asia/Kolkata
  • पूर्वोत्तरी सीरिया में 2 आतंकवादी धमाके, 44 हताहत

पूर्वोत्तरी सीरिया के कुर्द बाहुल शहर कामशली में दो आतंकवादी धमाके हुए जिसमें कम से कम 44 लोग हताहत हुए।

आतंकवादी गुट दाइश ने इन धमाकों की ज़िम्मेदारी ली है।  इस हमले में कम से कम 170 लोग घायल हुए हैं।

 

कुछ अरब मीडिया ने इन दोनों धमाकों में मरने वालों की संख्या 44 से अधिक बतायी है। कामशली, तुर्की की सीमा के निकट हस्का प्रांत में स्थित शहर है।

दमिश्क़ अलआन वेबसाइट के अनुसार, पहला कार बम धमाका कामशली शहर के हलालिया मोहल्ले में हुआ।

 

लंदन स्थित सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, इनमें से एक धमाका कुर्द अधिकारियों की एक इमारत के निकट हुआ।

 

समाचार एजेंसी रोयटर्ज़ के अनुसार, एक हमला कार बम का और दूसरा हमला मोटर साइकिल बम का था।

 

समाचार एजेंसी साना के अनुसार, क़ामशली में कार बम का धमाका शहर के पश्चिमी भाग में रंगरूटों की भर्ती केन्द्र के सामने हुआ।

(MAQ/N)