बग़दाद में फिर आतंकवादी धमाका, 4 हताहत 8 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18937-बग़दाद_में_फिर_आतंकवादी_धमाका_4_हताहत_8_घायल
इराक़ की राजधानी बग़दाद के पश्चिमोत्तरी इलाक़े में एक आत्मघाती धमाका हुआ जिसमें कम से कम 4 लोग हताहत हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१६ १३:१२ Asia/Kolkata
  • बग़दाद में फिर आतंकवादी धमाका, 4 हताहत 8 घायल

इराक़ की राजधानी बग़दाद के पश्चिमोत्तरी इलाक़े में एक आत्मघाती धमाका हुआ जिसमें कम से कम 4 लोग हताहत हुए।

लेबनान की अलअहद वेबसाइट के अनुसार, बुधवार की सुबह एक आत्मघाती ने पश्चिमोत्तरी बग़दाद में स्थित शोला मुहल्ले में ख़ुद को धमाके से उड़ा लिया जिसमें एक पुलिस कर्मी सहित 4 लोग मारे गए और 8 अन्य घायल हुए।

 

तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने उत्तरी इराक़ के मूसिल शहर की आज़ादी के अभियान के निकट होने के कारण बग़दाद में आम लोगों पर आतंकवादी हमले बढ़ा दिए हैं।

 

दूसरी ओर इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अलएबादी ने बुधवार को एक आदेश के ज़रिए इस देश के स्वयंसेवी बलों को प्रधान मंत्री के अधीन बल नियुक्त किया है।

हैदर अलएबादी के इस आदेश के बाद, स्वयंसेवी बल के लिए दाइश के आतंकियों से लड़ने के लिए ज़रूरी हथियारों की ट्रेनिंग का रास्ता साफ़ हो गया है।(MAQ/N)