सीरियाः बश्शार असद का आतंकवादियों के लिए प्रस्ताव
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i18979-सीरियाः_बश्शार_असद_का_आतंकवादियों_के_लिए_प्रस्ताव
सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर आतंकवादी हथियार डाल दें तो उन्हें आम माफी दे दी जाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१६ २२:४२ Asia/Kolkata
  • सीरियाः बश्शार असद का आतंकवादियों के लिए प्रस्ताव

सीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर आतंकवादी हथियार डाल दें तो उन्हें आम माफी दे दी जाएगी।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने बुधवार को यूनान की एटीवी से एक वार्ता में कहा कि देश में आतंकवादी गतिविधियों के आरंभ से ही हम ने आतंकवादियों को यह विकल्प दिया है कि यदि वह हथियार डाल दें तो उन्हें माफ कर दिया जाएगा। 

बश्शार असद ने कहा कि इस समय भी यह एेलान बाक़ी है और जो आतंकवादी अपने हथियार रख देते हैं उन्हें माफ कर दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि मुख्य धारा से जुड़ने वाले आतंकवादियों को इस बात की भी अनुमति है कि वह यदि चाहें तो राजनीतिक गतिविधियों और चुनाव में भाग ले सकते हैं। 

बश्शार असद के इस प्रस्ताव को सीरिया में शांति स्थापना की राह में उठाया गया क़दम कहा जा रहा है। 

इस माफी में वह आतंकवादी शामिल नहीं होंगे जो सीरिया के आतंकवाद निरोधी क़ानून के तहत दोषी पाए गये हैं। (Q.A.)